7th Pay Commission : आखिरकार सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को जिस वक्त का लंबे समय से इंतजार था वो अब शुरू हो गया है। बताते चलें कि केंद्र सरकार (Central Government) की तरह अब राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वहीं खुशी की बात ये है कि कर्मचारियों के खाते में बकाया डीए एरियर (DA Arrear) का पैसा आने लगा है।
Table of Contents
कर्मचारियों को भेज दी गई 2 किस्तें
मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने कर्मचारियों को बकाया डीए की 2 किस्तें भेज दी हैं अब तीसरी किस्त आने लगी है। बताते चलें कि महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा पेश किया है। बकाया डीए की प्रतीक्षा कर रहे राज्य के कर्मचारियों को सरकार ने 2 किस्तें पहले ही भेज दी हैं। वहीं तीसरी किस्त जून माह से ही कर्मचारियों के खाते में भेजी जा रही है।
तीसरी किस्त सरकार अगस्त तक सभी कर्मचारियों को भेज देगी। यह किस्त कर्मचारियों के खाते में आने लगी है। वैसे तो महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बहुत पहले ही यह जानकारी दे दी थी कि बहुत जल्द खाते में बकाया डीए एरियर भेजा जाएगा। तो अब जून से ही यह किस्त कर्मचारियों को भेजी जा रही है जो कि अगस्त तक भेजी जानी है।
7th Pay Commission : बहुत जल्द कर्मचारियों का बढ़ने वाला है डीए, देखें कितनी बढ़कर आएगी सैलरी
खाते में आने लगी बकाया राशि की तीसरी किस्त
बताते चलें कि महाराष्ट्र में वर्ष 2019 में राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ जिला परिषद तथा नगर निगम के कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया गया था। उसी दौरान सरकार ने यह निर्णय लिया था कि वर्ष 2019-20 से लेकर 5 वर्षों में तथा 5 किस्तों में बकाया राशि कर्मचारियों को भेज दी जाएगी। जिसके अंतर्गत कर्मचारियों के खाते में अब तीसरी किस्त भेजी जा रही है। जबकि बकाया राशि की 2 किस्तें पहले ही आ चुकी हैं।
7th Pay Commission : ऐसे कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर, सैलरी में होने वाली है इतनी वृद्धि
जब तीसरी किस्त पूरी तरह से कर्मचारियों को भेज दी जाएगी तब चौथी तथा पांचवी किस्त शेष रह जाएगी। वो भी जल्दी ही कर्मचारियों के खाते में भेज दी जाएगी। कुल मिलाकर यह देखा जाए तो महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी पेश की है।
जल्दी से चेक करें अपना खाता
यदि आप भी लंबे समय से इन किस्तों का इंतजार कर रहे थे तथा आप महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी हैं तो जल्दी से अपना खाता चेक करें कि आपको भी बकाया राशि का भुगतान हुआ है या नहीं। वहीं यदि आप ग्रुप ए के अधिकारी हैं तो आपको 30 से 40 हजार रूपए तक का फायदा होगा।
कर्मचारियों को इतना होगा फायदा
इसी प्रकार यदि आप ग्रुप बी के कर्मचारी होंगे तो आपको 20 हजार रूपए से लेकर 30 हजार रूपए तक का लाभ मिलेगा। वहीं यदि आप ग्रुप सी के कर्मचारी हैं तो आपको 10 से 15 हजार रूपए का लाभ मिलेगा। वहीं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 8 से 10 हजार रूपए का लाभ मिलेगा। बताते चलें कि महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल में 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है।