7th Pay Commission : केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों को अगले महीने बंपर सैलरी (Salary) मिलने वाली है। इसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में जबरदस्त बढ़ोतरी करने की घोषणा कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो कर्मचारियों को बड़ी खुशी हासिल होगी।
Table of Contents
कर्मचारियों के बकाया डीए एरियर को लेकर हो सकती है घोषणा
वैसे तो ये भी चर्चाएं चल रही हैं कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ फिटमेंट फैक्टर तथा 18 महीने से बकाया पड़ा डीए एरियर को लेकर भी कोई घोषणा कर सकती है। बताते चलें कि इसको लेकर एक कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक आगामी 3 अगस्त को होने वाली है। जिसमें सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।
7th Pay Commission : डीए में इतने हजार रूपए की वृद्धि होना तय, आया बड़ा अपडेट
मिली जानकारी के मुताबिक सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों को सीधे 38 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलने लगेगा। फिलहाल में कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों की सैलरी में भी बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।
AICPI Index में तेजी से हो रही है वृद्धि
बताते चलें कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता AICPI Index के आधार पर बढ़ाया जाता है। पिछले कुछ महीनों में ये आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। जनवरी के महीने में AICPI Index का आंकड़ा 125.1 पर था वहीं फरवरी में इस आंकड़े में गिरावट आई और ये 125 पर पहुंच गया। लेकिन मार्च के महीने में इस आंकड़े ने फिर धमाल मचाना शुरू कर दिया। ये आंकड़ा मार्च के महीने में 126 पर पहुंच गया।
अगस्त के पहले सप्ताह में मिल सकती है खुशखबरी
इसी प्रकार अप्रैल के आंकड़े 127.7 पर पहुंच गए थे जबकि मई के महीने में यह आंकड़ा 129 पर पहुंच गया। अभी जून के आंकड़े मिलने के बाद सरकार कर्मचारियों को तोहफा देगी। माना जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में ही सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
इतने रूपए बढ़कर आएगी सैलरी
मान लीजिए कि किसी सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रूपए है तो 38 फीसदी डीए होने पर 21622 रूपए डीए का लाभ मिलेगा। फिलहाल कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए के हिसाब से 19346 रूपए मिल रहा है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि होने के बाद सैलरी में 2276 रूपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। यानि कि सालाना करीब 27312 रूपए बढ़ा दिए जाएंगे।
नाराज हैं केंद्रीय कर्मचारी
वहीं केंद्रीय कर्मचारियों में 18 महीने से बकाया पड़े डीए एरियर को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। दरअसल कोरोना काल के समय देश में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गई थीं जिनको देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों के डीए एरियर पर रोक लगा दिया था। जिसके बाद अभी तक सरकार की तरफ से उस पर कोई चर्चा नहीं की गई। जिससे कर्मचारी बेहद नाराज दिखाई दे रहे हैं।