7th Pay Commission : आखिरकार सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) का इंतजार काफी लंबे समय के बाद समाप्त हो चुका है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। बताते चलें की सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी तक वृद्धि करने का निर्णय ले लिया है। वहीं त्रिपुरा के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।
Table of Contents
त्रिपुरा के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा
त्रिपुरा राज्य की बीजेपी सरकार ने कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री मानिक साहा के द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5 फीसदी तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। क्योंकि कर्मचारियों को बहुत पहले से इस सुनहरे पल का बेसब्री से इंतजार था।
जिस प्रकार राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि कर रही हैं उसी प्रकार त्रिपुरा की सरकार ने भी इस शुभ कार्य को अंजाम देते हुए महंगाई भत्ते को 5 फीसदी तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। बढ़ाए गए इस महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2022 से लागू कर दिया गया है। राज्य के मंत्री सुशांता चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है।
सरकार पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद 523.80 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। सरकार के द्वारा लिए गए इस बड़े फैसले से 104683 कर्मचारियों तथा 80855 पेंशनधारकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। बताते चलें कि त्रिपुरा से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है।
7.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद 7.5 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं राज्य सरकार पर 625 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बोझ आएगा। सीधे तौर पर कहा जाए तो राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर्व से पहले ही बड़े तोहफे देने लगी हैं।
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी हुई 4 फीसदी की वृद्धि
इसी प्रकार महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी होने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को सरकार ने आखिरकार तोहफा सौंप ही दिया। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। जिसके बाद अब उनको 38 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले के बाद से ही कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
AICPI Index के आंकड़ों में हुई वृद्धि
बताते चलें कि पिछले कई महीने से इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि AICPI Index के आंकड़ों में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है। आखिरकार सरकार ने ये फैसला सुना दिया है। अब सरकारी कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा
मान लीजिए कि आपकी न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रूपए है। तो आपको 38 फीसदी महंगाई भत्ते के हिसाब से सालाना महंगाई भत्ते में कुल 6840 रूपए का इजाफा होगा। यानि आपको जितना महंगाई भत्ता मिल रहा है उसकी तुलना में 2276 रूपए अधिक मिलेंगे।
जनवरी के महीने में AICPI Index का आंकड़ा 125.1 पर था वहीं फरवरी में इस आंकड़े में गिरावट आई और ये 125 पर पहुंच गया। लेकिन मार्च के महीने में इस आंकड़े ने फिर धमाल मचाना शुरू कर दिया। ये आंकड़ा मार्च के महीने में 126 पर पहुंच गया। इसी प्रकार अप्रैल के आंकड़े 127.7 पर पहुंच गए थे जबकि मई के महीने में यह आंकड़ा 129 पर पहुंच गया था।