7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का इंतजार अब काफी लंबे समय के बाद समाप्त हो चुका है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 5 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है। बता दें कि त्रिपुरा के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अन्य राज्य सरकारों की तरह त्रिपुरा के कर्मचारियों का डीए भी बढ़ा दिया गया है।
शासकीय कर्मचारियों को लेकर सक्रिय हुई सरकार
दरअसल इन दिनों राज्य सरकारें अपने शासकीय कर्मचारियों को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दे रही हैं। राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर रही हैं। जिसका कर्मचारियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। इसी प्रकार लंबे इंतजार के बाद त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5 फीसदी तक बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा
त्रिपुरा राज्य की बीजेपी सरकार ने कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री मानिक साहा के द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5 फीसदी तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। क्योंकि कर्मचारियों को बहुत पहले से इस पल का बेसब्री से इंतजार था।
1 जुलाई 2022 से लागू होगा बढ़ाया गया डीए
जिस प्रकार राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि कर रही हैं उसी प्रकार त्रिपुरा की सरकार ने भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5 फीसदी तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। बढ़ाए गए इस महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2022 से लागू कर दिया गया है। राज्य के मंत्री सुशांता चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है।
7th Pay Commission DA Hike: बड़ी ख़बर ! बढ़ गया 15,144 रुपया महंगाई भत्ता, नोट कर लें तारीख
सरकार के ऊपर बढ़ेगा इतना बोझ
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद 523.80 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। सरकार के द्वारा लिए गए इस बड़े फैसले से 104683 कर्मचारियों तथा 80855 पेंशनधारकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। बताते चलें कि त्रिपुरा से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है।
7.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बंपर लाभ
मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद 7.5 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं राज्य सरकार पर 625 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बोझ आएगा। सीधे तौर पर कहा जाए तो राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर्व से पहले ही बड़े तोहफे देने लगी हैं।
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 38 फीसदी डीए का लाभ
इसी प्रकार महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी होने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को सरकार ने आखिरकार तोहफा सौंप ही दिया। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। जिसके बाद अब उनको 38 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले के बाद से ही कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
बताते चलें कि पिछले कई महीने से इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि AICPI Index के आंकड़ों में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है। आखिरकार सरकार ने ये फैसला सुना दिया है। अब सरकारी कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।