7th Pay Commission : 1 जुलाई 2022 को केंद्र सरकार (Central Government) अपने कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कर्मचारियों (Employees) की सैलरी (Salary) में महज 2 दिनों के अंदर बंपर बढ़ोतरी होने वाली है। जिसको लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। काफी लंबे समय से कर्मचारियों को इस दिन का इंतजार है।
Table of Contents
केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ने वाली है सैलरी
विगत लंबे समय से इस बात को लेकर जगह-जगह चर्चाएं हो रही हैं कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने वाली है। लोगों का मानना है कि 1 जुलाई 2022 को यह कार्य किया जा सकता है। यदि वाकई ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हो जाएगी। दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा 1 वर्ष में 2 बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है।
सरकार ने जनवरी के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की थी जिसके बाद कर्मचारियों को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी तक महंगाई भत्ते का लाभ मिलने लगा। वहीं अब सरकार जुलाई के महीने में दोबारा कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने की तैयारी में जुट गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में केंद्र सरकार 5 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है।
5 फीसदी तक बढ़ेगा डीए
यदि केंद्र सरकार ने ऐसा किया तो महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर सीधे 39 फीसदी तक पहुंच जाएगा। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि कर्मचारियों के खाते में बंपर पैसा आने लगेगा। अब सवाल ये है कि सरकार ने जनवरी वर्ष 2022 में महंगाई भत्ते में महज 3 फीसदी की बढ़ोतरी की। लेकिन अब ये बात सामने आ रही है कि इस बार सरकार सीधे 5 फीसदी तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है ऐसा क्यों।
AICPI Index में आया उछाल
बताते चलें कि AICPI Index के आंकड़ों के अनुसार ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। यह आंकड़ा जनवरी के महीने में 125.1 पर था। वहीं फरवरी के महीने में घटकर यह आंकड़ा 125 हो गया था। फिर मार्च के महीने में अचानक इस आंकड़े में उछाल आया और यह 126 पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल के महीने में भी इस आंकड़े में बढ़ोतरी हुई जिसके बाद ये सीधे 127.7 पर पहुंच गया।
AICPI Index के आंकड़ों को देखने के बाद से ही कर्मचारियों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि यदि मई तथा जून के आंकड़ों में भी इसी प्रकार वृद्धि होती रही तो केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। इसका मतलब ये है कि जिन कर्मचारियों को अभी तक 34 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलता था उनको अब 39 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलने लगेगा।
इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
मान लीजिए कि आपकी न्यूनतम सैलरी 56900 रूपए है तो 39 फीसदी के हिसाब से आपको 22191 रूपए डीए का लाभ मिलने लगेगा। फिलहाल में कर्मचारियों को 34 फीसदी के हिसाब से 19346 रूपए डीए का लाभ मिल रहा है। जब 5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया जाएगा तब सैलरी में 2845 रूपए बढ़ा दिए जाएंगे। अर्थात् आपको सालाना तौर पर 34140 रूपए बढ़कर मिलेंगे।