7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जो कर्मचारी लंबे समय से बकाया महंगाई भत्ते का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं उनका इन्तजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों का बकाया महंगाई भत्ता (DA) मिल सकता है। जो पिछले 18 महीनों से रुका हुआ है।
Table of Contents
बकाया डीए जनवरी 2022 में जारी हो सकता है
केंद्र सरकार की योजना पिछले 18 महीनों से लंबित केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाया को जनवरी 2022 में जारी करने की है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों का इस साल दो लाख रुपये डीए बकाया है।
महंगाई भत्तों में 3% से 34% की वृद्धि
महंगाई भत्तों में 3% की वृद्धि के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कुल DA 34% होगा। इसका मतलब है कि 18,000 रुपये प्रति माह कमाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारी को सालाना महंगाई भत्ता 73,440 रुपये मिलेगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana PMKSNY 2021 Apply ,Check List District Wise
केंद्र सरकार डीए और डीआर को 31% तक बढ़ाएगी
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल अपनी अगली बैठक में निर्णय लेने की योजना बना रहे हैं। आपको याद दिला दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में डीए और डीआर को 17 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी तक कर दिया था। लेकिन अभी तक उनका बकाया नहीं मिला है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले 18 महीनों से बकाया डीए के लिए राशि देने की बात की है।
डीए और डीआर साल में दो बार बढ़ता है
कर्मचारियों और सेवानिवृत्त लोगों को सामान्य मूल्य वृद्धि के लिए उन्हें प्रतिपूर्ति करने के लिए वर्ष में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलती है। मई 2020 में COVID-19 महामारी के कारण DA को रोक दिया गया था। हालांकि 30 जून 2021 को केंद्र ने DA बढ़ाना शुरू किया। हालांकि उस समय बकाया राशि पर कोई निर्णय नहीं किया गया था।
जल्द होगा फैसला
अनुमान के मुताबिक लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,554 रुपये तक हो सकता है जबकि लेवल-13 के कर्मचारियों के लिए यह 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक हो सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही डीडीए के एरियर पर फैसला ले सकता है।