7th Pay Commission DA Hike : जहां एक तरफ पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मना रहा था तो वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने अपने राज्य के कर्मचारियों की खुशी में चार चांद लगा दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने अपने राज्य के 9 लाख से ज्यादा कर्मचारियों (Employees) के महंगाई भत्ते (DA) में 15 अगस्त को 3 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी।
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि
जिसके बाद राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान होते ही मुख्यमंत्री की जमकर सराहना की। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत प्राप्त होने वाली कल्याणकारी योजनाओं में भी विस्तार करने की घोषणा कर दी है।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ये बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में राज्य सरकार के द्वारा 3 फीसदी की वृद्धि की जा रही है। इसको 1 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए आगे कहा कि इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य सरकार के लगभग 9.38 लाख कर्मचारियों, पेशनभोगियों तथा पंचायत सेवा को मिलेगा।
सरकार पर बढ़ेगा इतना बोझ
इससे राज्य सरकार पर सालाना 1400 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने NFSA कार्ड धारकों के लिए प्रति कार्ड प्रति परिवार योजना में 1 किलो चना का विस्तार करने की बात कही तथा अधिनियम के तहत लाभार्थियों को शामिल करने के लिए आय सीमा पात्रता मानदंड को चौड़ा करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य के सभी 250 तालुकों के 71 लाख NFSA कार्डधारकों को रियायती दर पर प्रति कार्ड 1 किलो चना दाल प्रति माह दिया जाएगा। फिलहाल की बात करें तो महज 50 विकासशील तालुकों के लोगों को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।
7th Pay Commission DA Hike : कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और फिटमेंट फैक्टर को लेकर आया बड़ा अपडेट
डीए में वृद्धि होने का इंतजार कर रहे हैं केंद्रीय कर्मचारी
इसी प्रकार केंद्र सरकार के कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में वृद्धि होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार बहुत जल्द केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 फीसदी तक बढ़ा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो कर्मचारियों को इसका जबरदस्त लाभ मिलेगा।
जून में 129.2 हुआ आंकड़ा
दरअसल AICPI Index के आंकड़ों में इस बार काफी अच्छी वृद्धि देखने को मिली है। जिसके बाद से ही कर्मचारियों को ये उम्मीद है कि सरकार उनके महंगाई भत्ते में इस बार काफी अच्छी वृद्धि कर सकती है। बतातो चलें कि जनवरी के महीने में AICPI Index का आंकड़ा 125.1 पर था। जो कि बाद में घटकर फरवरी के महीने में 125 पर हो गया था। लेकिन जून के महीने में ये आंकड़ा 129.2 पर पहुंच गया है।