7th Pay Commission DA Hike : सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को राज्य सरकारें इन दिनों ढेर सारी खुशियां दे रही हैं। सीधे तौर पर कहें तो एक के बाद एक राज्य सरकारें लगातार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करती जा रही हैं। देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी 34 फीसदी तक कर दिया गया है। जिसके बाद कर्मचारियों की खुशियां बढ़ गई हैं।
कर्मचारियों के खाते में आई बकाया एरियर की तीसरी किस्त
बताते चलें कि महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को बंपर खुशियां प्रदान की हैं। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों के खाते में बकाया एरियर की तीसरी किस्त की राशि भेज दी है। महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले बकाया एरियर की 2 किस्तें भेज दी थी। महाराष्ट्र सरकार ने बहुत पहले ही तीसरी किस्त जारी करने की घोषणा कर दी थी।
बताते चलें कि वर्ष 2019-20 से 5 वर्षों में तथा 5 किस्तों में कर्मचारियों को उनकी बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों की अब चौथी तथा 5वीं किस्त शेष रह जाएगी। इन किस्तों को भी सरकार आगामी कुछ दिनों में कर्मचारियों के खाते में भेज देगी। फिलहाल में महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ प्राप्त हो रहा है।
जल्दी से चेक करें अपना खाता
राज्य के कर्मचारी अपना खाता अवश्य चेक करें। सरकार बहुत जल्द अगली किस्तें भी जारी कर सकती है। बताते चलें कि जो लोग ग्रुप ए के कर्मचारी हैं उनको इसके अंतर्गत 30 से 40 हजार रूपए का लाभ मिलेगा। वहीं ग्रुप बी के कर्मचारियों को 20 से 30 हजार रूपए का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार ग्रुप सी के कर्मचारियों को 10 से 15 हजार रूपए तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 8 से 10 हजार रूपए का लाभ मिलेगा।
एक्टिव मोड में है राज्य सरकार
इसी प्रकार विगत दिनों पहले ही गुजरात तथा मध्य प्रदेश की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। ऐसा देखने को मिल रहा है कि राज्य सरकारें इन दिनों अपने कर्मचारियों को लेकर काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं। यानि कि कर्मचारियों को अगस्त तथा सितंबर माह में मिलने वाली सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
7th Pay Commission : इस दिन सरकार महंगाई भत्ते में करेगी बढ़ोतरी, आ गया बड़ा अपडेट
AICPI Index के आंकड़ों में तेजी से हुई वृद्धि
वहीं केंद्र सरकार के कर्मचारियों में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। इस बार AICPI Index के आंकड़ों में तेजी से हुई वृद्धि को लेकर कर्मचारियों के द्वारा काफी लंबे समय से ये आशंका जताई जा रही है कि इस बार सरकार उनकी सैलरी में बंपर बढ़ोतरी करेगी। वहीं कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी सरकार विचार कर रही है।
क्योंकि केंद्र सरकार के कर्मचारी काफी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की सरकार से मांग कर रहे हैं।