7th Pay Commission DA Hike : जहां एक तरफ तमाम राज्य सरकारें (State Government) कर्मचारियों (Employees) के महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ा रही हैं तो वहीं अब यूपी की योगी सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने यूपी के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
लंबे समय से डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे थे कर्मचारी
बताते चलें कि यूपी के कर्मचारियों को काफी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का इंतजार था। कर्मचारियों के द्वारा यह मांग की जा रही थी कि जिस प्रकार अन्य स्थानों पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा रही है उसी प्रकार उनके महंगाई भत्ते को भी बढ़ाया जाना चाहिए। इसको देखते हुए सरकार ने ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
राज्य सरकार ने ट्वीट करके दी जानकारी
राज्य सरकार की तरफ से एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी कर्मचारियों को दी गई है। डीए बढ़ने के बाद अब कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़कर आएगी। अभी तक राज्य के कर्मचारियों को 31 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा था लेकिन अब 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 फीसदी से 34 फीसदी हो गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के डीए में की वृद्धि
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 6 फीसदी बढ़ा दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से राज्य के 3.8 लाख सरकारी कर्मचारियों को बंपर लाभ मिलेगा। बताते चलें कि महंगाई भत्ते में 6 फीसदी की बढ़ोतरी करने के बाद डीए 28 फीसदी हो गया है।
गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया शानदार तोहफा
अब इसी तरह गुजरात की बात करें तो वहां की सरकार ने भी अभी हाल ही में कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार के द्वारा बढ़ाए गए इस भत्ते को 1 जनवरी 2022 से लागू माना जाएगा। सरकार के इस फैसले से लगभग 9.38 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इससे राज्य सरकार पर सालाना 1400 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा।
7th Pay Commission 2022: केंद्रीय कर्मचारियों की नवरात्रि में होने वाली है बल्ले-बल्ले
केंद्रीय कर्मचारियों ने भी सरकार से लगाई उम्मीद
इसी प्रकार अब केंद्रीय कर्मचारियों में भी डीए में वृद्धि की मांग को लेकर खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार बहुत जल्द कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी। इन दिनों जहां एक तरफ त्यौहारों की धूम मची है तो वहीं सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले है। राज्य सरकारें एक के बाद एक करके अपने कर्मचारियों को बंपर उपहार देती जा रही हैं। इस बार AICPI Index के आंकड़ों में भी बंपर बढ़ोतरी हुई है।