7th Pay Commission : केंद्र सरकार (Central Government) बहुत जल्द अपने कर्मचारियों (Employees) को बड़ी खुशखबरी देने वाली है। इसके साथ ही पेंशनधारकों को भी बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। विगत कई दिनों से इस बात की चर्चाएं जोरों पर हैं कि सरकार के द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी की जाएगी। खुशी की बात ये है कि अब वो समय काफी करीब आ गया है।
Table of Contents
कर्मचारियों की सैलरी में होगी बंपर वृद्धि
केंद्र सरकार के द्वारा जैसे ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाएगी उनकी सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि सरकार के द्वारा 1 वर्ष में 2 बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है। मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2022 को सरकार अपने कर्मचारियों को एक बड़े उपहार के तौर पर इसे पेश करेगी। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस बार 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।
महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद इसका आंकड़ा 34 फीसदी से सीधे 38 फीसदी पर पहुंच जाएगा। वैसे अभी तक सरकार के द्वारा इस मुद्दे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई तिथि नहीं निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार के कर्मचारी भी इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद कर्मचारियों के वेतन में 2.60 लाख रूपए की बंपर बढ़ोतरी हो जाएगी।
इतने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद लगभग 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों तथा 68 लाख पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक यदि सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है तो कर्मचारियों को 34 प्रतिशत से बढ़ाकर सीधे 38 प्रतिशत DA का लाभ मिलने लगेगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56900 रूपए है उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने पर 21622 रूपए DA मिलने लगेगा तथा हर महीने 2276 रूपए सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी।
इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
इसका सीधा अर्थ ये है कि कुल सालाना DA 259464 रूपए हो जाएगा। ठीक इसी प्रकार जिन कर्मचारियों की सैलरी 18000 रूपए है उनको 8640 रूपए महीना तथा 1,03,680 रूपए सालाना लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता AICPI Index के आंकड़ों के अनुसार ही तय किया जाता है। सरकार के द्वारा बढ़ती महंगाई के हिसाब से ही कर्मचारियों का DA निर्धारित किया जाता है।