7th Pay Commission : जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर रही हैं तो अब केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारी काफी लंबे समय से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब उनकी सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की जाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार इस बार 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।
सैलरी में होने वाली है वृद्धि
मान लीजिए कि सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 फीसदी तक बढ़ा दिया तो सैलरी में भी जबरदस्त वृद्धि हो जाएगी। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को AICPI Index के आधार पर बढ़ाया जाता है। इस बार AICPI Index के आंकड़ों में काफी तेजी से वृद्धि हुई है।
Central Government Employees : इन कर्मचारियों को मिलने वाली है 3 बड़ी खुशखबरी, बढ़ेगी सैलरी
कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ते का मिलेगा लाभ
वैसे तो महंगाई भत्ते में वृद्धि करने का समय काफी नजदीक आ गया है लेकिन अभी कोई तारीख नहीं निर्धारित की गई है। वहीं इस बार कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। इसी प्रकार सरकार की तरफ से कर्मचारियों के अन्य भत्तों में भी इजाफा किया जा सकता है।
आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है पुष्टि
हांलाकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं सुनाया है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 30 सितंबर तक कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने के लिए विगत लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। बहुत जल्द इस पर कोई निर्णय लिया जा सकता है।
इतने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार जो भी निर्णय लेगी उसका 50 लाख से अधिक कर्मचारियों व 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। यदि सरकार ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की तो इसे 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा। दरअसल मार्च के महीने में जब AICPI Index का आंकड़ा 126 पर था तभी से कर्मचारियों में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी कि अब सरकार उनके महंगाई भत्ते में अच्छी वृद्धि करेगी। लेकिन मार्च के बाद जब अप्रैल, मई और जून के आंकड़ों को देखा गया तो ये लगातार बढ़ते ही जा रहे थे।
कर्मचारियों में है उत्सुकता का माहौल
AICPI Index के आंकड़ों में हुई इस जबरदस्त वृद्धि को देखकर कर्मचारियों को यह समझ में आ गया कि अब तो डीए में अच्छी वृद्धि होने का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। लेकिन अभी तक इस पर सरकार ने कोई फैसला नहीं सुनाया है जिसको लेकर कर्मचारियों में उत्सुकता बनी हुई है और वो बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।
सैलरी पर पड़ेगा असर
आइए समझते हैं कि 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों के डीए पर तथा सैलरी पर क्या असर दिखाई देगा। दरअसल सरकार के द्वारा यदि 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया तो कर्मचारियों को 34 फीसदी के स्थान पर सीधे 38 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलने लगेगा।
मान लीजिए कि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रूपए है तथा 34 फीसदी के हिसाब से उसको 6120 रूपए महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। जब सरकार 38 फीसदी के हिसाब से डीए देगी तब उसको 6840 रूपए का लाभ मिलने लगेगा।