7th Pay Commission Latest Update : सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के लिए अगस्त तथा सितंबर का महीना खुशियों से भरा हुआ है। पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर रही हैं। जिससे कि त्यौहारों के साथ-साथ कर्मचारियों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
त्रिपुरा के कर्मचारियों को सरकार ने दिया बंपर उपहार
वहीं अब त्रिपुरा के कर्मचारियों को भी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी बढ़ोतरी करने की मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के अंदर काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
बताते चलें कि त्रिपुरा सरकार ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2022 से लागू कर दिया है। जिसका 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। वहीं इस फैसले के बाद राज्य सरकार के ऊपर 625 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। इसी प्रकार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी सरकार ने 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
कर्मचारियों को 38 फीसदी मिलेगा डीए
अभी तक कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था। वहीं अब 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलने लगेगा। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि कर्मचारियों के खाते में बंपर सैलरी आएगी। आइए समझते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों को नए महंगाई भत्ते के अनुसार कैसे सैलरी मिलेगी।
ऐसे मिलेगा वेतन
मान लीजिए कि किसी कर्मचारी का न्यूनतम बेसिक वेतन 18000 रूपए है। जब उसे 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने लगेगा तब उसके वार्षिक महंगाई भत्ते में कुल 6840 रूपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। यानि कि नए महंगाई भत्ते से आपको 2276 रूपए अधिक मिलेंगे।
कैसे बढ़े AICPI Index के आंकड़े
इस बार AICPI Index के आंकड़े में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है जिसको लेकर कर्मचारियों के द्वारा ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार इस बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। जनवरी माह के आंकड़ों की बात करें तो उस समय ये आंकड़े 125.1 पर थे। बाद में फरवरी के महीने में ये आंकड़े घटकर 125 पर आ गए थे। वहीं मार्च के महीने में इन आंकड़ों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई और ये आंकड़े सीधे 126 पर पहुंच गए।
अब कर्मचारियों को अप्रैल माह का बेसब्री से इंतजार था। जब अप्रैल के आंकड़े सामने आए तो ये 127.7 पर पहुंच गए थे। तभी इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार सरकार उनके महंगाई भत्ते में 4 से लेकर 5 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं जून माह के आंकड़ों को मिलाकर यह आंकड़ा अब 129.2 पर पहुंच गया है।