PM Kisan Yojana : केंद्र सरकार (Central Government) देश के नागरिकों के लिए वर्तमान में कई तरह की योजनाएं (Scheme) चला रही है। इन योजनाओं में हर वर्ग के लोग शामिल हैं। वहीं सरकार ने किसानों पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का संचालन किया है। इस योजना का किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलता है।
किसानों के खाते में हर साल सरकार भेजती है 6000 रूपए
वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बताते चलें कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत देश के किसानों के खाते में 1 वर्ष में 6000 रूपए की राशि ट्रांसफर करती है। यह राशि किसानों को कुल 3 किस्तों में प्रदान की जाती है। यानि कि हर 4 महीने के अंतराल पर 2000 रूपए किसानों के खाते में सरकार के द्वारा भेज दिए जाते हैं।
PM Kisan Yojana : किसानों को अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार, इस दिन खाते में आ रही है 12वीं किस्त
इन पैसों से देश के किसान खेती से संबंधित सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। ये पैसे सरकार के द्वारा इसी कार्य के लिए किसानों को दिए भी जाते हैं। किसी दूसरे कार्य के लिए सरकार ये पैसा किसानों को नहीं भेजती है। फिलहाल अब ये जानकारी मिल रही है कि सरकार के द्वारा इस राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। बताया जा रहा है कि अब किसानों को 2000 रूपए के स्थान पर 4000 रूपए भेजे जाएंगे।
किसानों को अब मिलेंगे 12000 रूपए
यदि सालाना तौर पर देखा जाए तो किसानों को अब 6000 रूपए के स्थान पर 12000 रूपए की राशि मिलने लगेगी। वैसे अभी तक इस बात को लेकर सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रही खबरों के अनुसार बहुत जल्द सरकार इस फैसले पर अपना मुहर लगा सकती है।
PM Kisan Yojana : सरकार जल्द भेजने वाली है योजना की 12वीं किस्त, इस बार किसानों को मिलेंगे 4000 रूपए
कोरोड़ोंं किसानों को मिलेगा लाभ
यदि सरकार ने यह अहम फैसला लिया तो 11 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिलेगा। हांलाकि इस बदलाव के दौरान सरकार के ऊपर अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। सरकार ने अभी विगत माह पहले ही किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11वीं किस्त की राशि भेज चुकी है। हांलाकि अभी किसानों के खाते में 11वीं किस्त के रूप में 2000 रूपए ही सरकार के द्वारा भेजे गए हैं। लेकिन 12वीं किस्त में इस राशि को बढ़ा दिया जाएगा। किसानों को अब 2000 रूपए की जगह 4000 रूपए दिए जाएंगे।
PM Kisan Yojana : सरकार ने पीएम किसान योजना की राशि में की बढ़ोतरी, अब किसानों को मिलेंगे इतने रूपए
सीधे तौर पर कहा जाए तो 12000 रूपए सालाना किसानों के खाते में भेजा जाएगा। जिसका देश के किसानों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।
इस प्रकार चेक कर सकते हैं अपना नाम
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- यहां पर आप Farmer Corner के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहां पर आप Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पुन: एक फॉर्म खुल जाएगा।
- ध्यान से अपने राज्य, जिला, ब्लॉक तथा गांव का नाम चुनें।
- पूछी गई सभी जानकारी भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही आपके सामने लाभार्थियों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।