Anganwadi Bharti 2022 : देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनको रोजगार देने के उद्देश्य से सरकार (Government) ने आंगनवाड़ी भर्ती (Anganwadi Bharti) की प्रक्रिया शुरू की है। सरकार की तरफ से आंगवाड़ी में 53000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करते हुए एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन महिलाओं को भर्ती में शामिल होने के लिए कुछ आवश्यक मापदंड बनाए गए हैं।
महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
दरअसल सरकार महिलाओं को रोजगार प्रदान करने की नई-नई तरकीबें अपना रही है। यदि आपके घर में भी कक्षा 8, कक्षा 10 या फिर कक्षा 5 की परीक्षा पास कर चुकी महिलाएं रोजगार के अवसर की तलाश कर रही हैं तो आपके लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि ऐसी महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो चुका है। सरकार ने आंगनवाड़ी के 53000 पदों पर भर्ती करने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
जितनी जल्दी हो सके महिलाएं अपना आवेदन करके इस मौके का लाभ ले सकती हैं। आइए जानते हैं कि आंगनवाड़ी के किन-किन पदों पर भर्ती निकली है।
Anganwadi Bharti 2022 : आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर जारी हुआ विज्ञापन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर निकली है भर्ती
- कार्यकर्ता
- पर्यवेक्षक
- मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- आंगनवाड़ी सहायक
- सेविका
- सुपरवाइजर
- सहायिका
- हेल्पर
- वर्कर
योग्यता
महिलाओं को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं तथा 10वीं की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। वहीं आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को कक्षा 10 की परीक्षा पास करना बेहद आवश्यक है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी सहायक के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास कक्षा 5 की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र कम से कम 21 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आयु वर्ग में छूट प्रदान की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- 5वीं, 8वीं तथा 10वीं कक्षा की मार्कशीट होना जरूरी है।
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
इस प्रकार देखा जाए तो महिलाओं के लिए सरकार ने बेहद सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जिन महिलाओं को रोजगार करने की इच्छा है तथा अपने भविष्य को संवारना चाहती हैं वो इस भर्ती में शामिल होकर मौके का फायदा उठा सकती हैं।