Anganwadi Bharti 2022 : अक्सर ये देखने को मिलता है कि जो लोग कठिन परिश्रम करके अपने बल पर कुछ करना चाहते हैं उनको कभी मौका ही नहीं मिल पाता है। आज के दौर में न जाने कितनी ऐसी महिलाएं हैं जो बहुत पढ़ी लिखी हैं लेकिन उनके लिए कोई रोजगार ही नहीं है। ऐसी महिलाओं के लिए केंद्र सरकार (Central Government) ने हर राज्य में आंगनवाड़ी भर्ती (Anganwadi Bharti) की प्रक्रिया शुरू की है।
Table of Contents
हजारों पदों पर शुरू हुई भर्ती
केंद्र सरकार ने Anganwadi Bharti 2022 के लिए हजारों पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की है। जिसका महिलाओं को भरपूर लाभ मिलेगा। जो महिलाएं इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छुक हैं वो अपना आवेदन कर सकती हैं। बताते चलें कि आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं। जिसके अंतर्गत आने वाली महिलाएं अपना आवेदन कर सकती हैं।
Anganwadi Bharti 2022 : आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर जारी हुआ विज्ञापन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
आंगनवाड़ी के इन पदों पर होगी भर्ती
बताते चलें कि आंगनवाड़ी भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर आवेदन जारी किए गए हैं। जिसमें महिला पर्यवेक्षक, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका इत्यादि पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीधे तौर पर कहें तो जिन महिलाओं को सरकारी भर्ती में शामिल होने की इच्छा है उनके लिए ये बेहद सुनहरा अवसर है। जल्दी से आवेदन करके महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं।
Telangana Dalit Bandhu Scheme : सरकार ऐसे लोगों को देगी 10 लाख रूपए की राशि, जानिए क्या है योजना
इतनी होनी चाहिए महिलाओं की उम्र
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। तभी महिलाएं इस भर्ती के लिए पात्र मानी जाएंगी। यदि ऐसा नहीं है तो आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिलाएं पात्र नहीं मानी जाएंगी। इसके अलावा जिन महिलाओं ने कक्षा 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा पास कर ली है वो इस भर्ती के लिए पात्र मानी जाएंगी।
कितनी मिलेगी महीने की सैलरी
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – 4000 रूपए से लेकर 8000 रूपए तक
- आंगनवाड़ी सहायिका – 2000 रूपए से लेकर 4000 रूपए तक
- महिला पर्यवेक्षक – 20000 रूपए
- मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – 3000 रूपए से लेकर 6000 रूपए तक
आवेदन करने के लिए जरूरी कागजात
- विवाह रजिस्ट्रेशन
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- राशन कार्ड
ऐसे करें आवेदन
- आपको सबसे पहले महिला एवं बाल विकास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको Anganwadi Bharti 2022 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आवेदन पत्र दिखाई देगा।
- आवेदन पत्र में जो भी जानकारी मांगी जा रही है उसे ध्यान से भरें।
- अब आवेदन शुल्क जमा करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।