Bihar Police SI Result : BPSSC (बिहार अवर पुलिस सेवा आयोग) ने SI व सार्जेंट की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बिहार अवर पुलिस सेवा आयोग ने यह परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जारी किया है। सामान्य वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ अंक 61.5 फीसदी तथा महिलाओं के लिए 48.4 फीसदी रहा। वहीं EWS वर्ग के पुरूषों के लिए कट ऑफ अंक 57.1 फीसदी तथा महिलाओं के लिए 40.8 फीसदी रहा। यदि कट ऑफ को लेकर मार्क्स की बात करें तों सामान्य वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए 123 अंक तथा सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 96.8 अंक रहा। वहीं EWS वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 114.2 अंक तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 81.6 अंक रहा।
कट ऑफ मार्क्स एवं परसेंटेज
SI NO. | Category | Male | Female | ||
Marks | Percentage | Marks | Percentage | ||
1 | General | 123.0 | 61.5 | 96.8 | 48.4 |
2 | EWS | 114.2 | 57.1 | 81.6 | 40.8 |
3 | BC | 116.4 | 58.2 | 84.2 | 42.1 |
4 | EBC | 113.2 | 56.6 | 70.2 | 35.1 |
5 | SC | 101.0 | 50.5 | 60.0 | 30.0 |
6 | ST | 110.8 | 55.4 | 76.8 | 38.4 |
7 | BC Women | 77.4 | 38.7 | ||
8 | Wards of Freedom Fighters | 66.0 | 33.0 | 66.0 | 33.0 |
मेधा सूची में ऐसे होगा स्थान का निर्धारण
बताते चलें कि प्रारम्भिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यदि लिखित परीक्षा में 2 या 2 से अधिक अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में समान अंक मिले हैं तो उनकी जन्म तिथि के आधार पर मेधा सूची में उनके स्थान का निर्धारण कर दिया जाएगा। यदि 2 या 2 से अधिक अभ्यर्थियों की जन्म तिथि भी समान है तो मेधा सूची में उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्थान का निर्धारण किया जाएगा। इसका सीधा मतलब ये है कि जिस अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता अधिक रहेगी वो मेधा क्रम में ऊपर रहेंगे। बताते चलें कि फाइनल सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर आरक्षण कोटिवार तैयार किया जाएगा।
ऐसे चेक करें परीक्षा का परिणाम
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो बिहार अवर पुलिस सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि जो अभ्यर्थी प्रारम्भिक लिखित परीक्षा में सफल होगा उसे ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसलिए अपना अंक जल्दी चेक करें जिससे कि आपको भी इस बात का अंदाजा लग जाएगा कि आप मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं या नहीं।