Central Government Employees DA Hike : केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों (Employees) को आने वाले कुछ समय में बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को एक साथ 3 बड़े तोहफे सरकार के द्वारा दिए जा सकते हैं। ये तोहफे कर्मचारियों को दिवाली तक दिए जा सकते हैं। जिनमें पहला तोहफा महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करने को लेकर है तथा दूसरा तोहफा डीए एरियर को लेकर है।
पीएफ कर्मचारियों को मिलेगा ये उपहार
इसी प्रकार तीसरा तोहफा PF के पैसे पर मिलने वाले ब्याज के पैसे को लेकर है जिसका कर्मचारियों को लंबे समय से इंतजार है। बताया जा रहा है कि ये तीनों तोहफे कर्मचारियों को दीवाली के दिन तक मिल सकते हैं। दिवाली के दिन तक कर्मचारियों के पीएफ खाते में ब्याज का पैसा EPFO के द्वारा भेजा जा सकता है।
DA News Update 2022: सरकार ले सकती है फैसला, जानिए क्या होने वाला है बड़ा बदलाव
महंगाई भत्ते में होगी 4 फीसदी की वृद्धि
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के द्वारा काफी लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चा की जा रही है कि सरकार बहुत जल्द महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं केंद्र सरकार भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा महंगाई राहत में बढ़ोतरी करने का विचार बना रही है। फिलहाल में कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है।
7th Pay Commission DA Hike:आया बड़ा अपडेट, अगले महीने बढ़ने वाला है डीए
38 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार के द्वारा 4 फीसदी तक महंगाई भत्ते को बढ़ाया जा सकता है। यदि सरकार के द्वारा ऐसा किया जाता है तो कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलने लगेगा। यानि कि दिवाली तक कर्मचारियों के खाते में जबरदस्त पैसा आने वाला है। इसी प्रकार कर्मचारियों पीएफ पर मिलने वाले ब्याज का पैसा भी दिया जाएगा।
EPFO Interest : पीएफ कर्मचारियों के लिए आई बंपर खुशखबरी, खाते में इस दिन भेजे जाएंगे 56000 रूपए
कर्मचारियों में बढ़ी नाराजगी
इस बार ब्याज दर को घटाकर 8.1 कर दिया गया है जो कि पहले 8.5 फीसदी पर था। हांलाकि सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। लेकिन अब इसमें सरकार के द्वारा कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं बहुत पहले यह बताया गया था कि जल्दी ही कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा भेज दिया जाएगा लेकिन अभी तक ये पैसा कर्मचारियों के पास नहीं आया है। जिसको लेकर कर्मचारियों में अब धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन कुछ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर के आखिरी दिनों में कर्मचारियों का ये इंतजार समाप्त हो सकता है।
इस बार सरकार ने 8.1 फीसदी ब्याज देने का निर्णय लिया है जो कि विगत 40 वर्षों में सबसे कम है। आइए जरा आंकड़ों को देखते हैं कि किस वर्ष ब्याज की राशि क्या निर्धारित की गई थी।
किस वर्ष कर्मचारियों को कितना मिला ब्याज
2013-14 – 8.75 फीसदी
2014-15 – 8.75 फीसदी
2015-16 – 8.80 फीसदी
2016-17 – 8.65 फीसदी
2017-18 – 8.55 फीसदी
2018-19 – 8.65 फीसदी
2019-20 – 8.50 फीसदी
2020-21 – 8.10 फीसदी