DA Arrear Update : केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों (Employees) में 18 माह के बकाया डीए एरियर (DA Arrear) को लेकर नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। केंद्रीय कर्मचारी लगातार सरकार से इसका भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना काल के दौरान ही सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। जिसको कि आज तक सरकार ने नहीं दिया।
डीए एरियर को लेकर तेजी से चल रही है चर्चा
जहां एक तरफ केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्द वृद्धि होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं तो वहीं अब 18 माह से बकाया पड़े डीए एरियर को लेकर भी केंद्रीय कर्मचारियों में हलचलें तेज होती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ-साथ 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी विचार कर सकती है।
खाते में जल्द आ रही है बंपर सैलरी
आने वाले कुछ दिनों में त्यौहारों की धूम मचने वाली है यदि सरकार ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया और इनको 18 माह का बकाया डीए एरियर मिल जाता है तो कर्मचारियों को इसका जबरदस्त लाभ मिलेगा। यानि कि सीधे-सीधे कहा जाए तो उनके खाते में बंपर सैलरी आएगी।
कोरोना काल के दौरान डीए एरियर पर लगी थी रोक
नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक लेवल 1 के कर्मचारियों के डीए एरियर में 11880 रूपए से लेकर 35554 रूपए तक की रकम बनती दिखाई दे रही है। जबकि लेवल 13 या लेवल 14 के लिए एक कर्मचारी को 144200 रूपए से लेकर 218200 रूपए दिया जा सकता है। कोरोना काल के दौरान ही कर्मचारियों का डीए रोक दिया गया था।
DA Hike Fitment 2022 : फिटमेंट पर आई बड़ी खबर, DA Hike इतना आएगा पैसा, जानिए यहां
इतने दिनों का नहीं मिला है डीए एरियर
बताते चलें कि कर्मचारियों को जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के महंगाई भत्ते का एरियर नहीं प्राप्त हुआ है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की मांगें अब तेज हो गई हैं। ठीक इसी प्रकार पेंशनधारकों ने भी मोदी सरकार से अपने डीए एरियर को लेकर गुहार लगाई लेकिन इसका कोई भी उचित समाधान नहीं निकला। अब उनके बीच भी नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
ऐसे किया जाएगा कैलकुलेशन
बताते चलें कि जिन केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम ग्रेड पे 18000 रूपए है (लेवल-1 बेसिक पे स्केल रेंज 18000 से 56900) को 4320 रूपए (18000 का 4 फीसदी) × 6 का इंतजार है। ठीक इसी प्रकार (56900 का 4 फीसदी) × 6 वाले कर्मचारियों को 13656 रूपए का इंतजार है। बताते चलें कि केंद्रीय कर्मचारियों के पे मैट्रिक्स के अनुसार न्यूनतम वेतन 18000 रूपए है तो उसे 11880 रूपए डीए एरियर के रूप में प्राप्त होंगे।
14 जुलाई वर्ष 2021 में एक कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 11 फीसदी तक बढ़ा दिया गया था। इसको 1 जुलाई 2021 से ही लागू कर दिया गया है। इस प्रकार यह कहना गलत नहीं होगा कि यदि केंद्र सरकार ने वाकई कर्मचारियों के पक्ष में अपना फैसला सुनाया तो उनके खाते में मोटी रकम आएगी।