DA Arrear Update : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) के विगत 18 महीने से फंसे डीए एरियर (DA Arrear) को लेकर इन दिनों चर्चाएं जोरों पर हैं। कोरोना काल (Corona) के शुरूआती कहर के दौरान ही सरकार की तरफ से कर्मचारियों के डीए एरियर पर रोक लगा दी गई। समस्या ये है कि अभी तक सरकार ने इस बकाया डीए एरियर को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।
कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला है बकाया डीए एरियर
बताते चलें कि कर्मचारियों को जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के महंगाई भत्ते का एरियर नहीं प्राप्त हुआ है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की मांगें अब तेज हो गई हैं। ठीक इसी प्रकार पेंशनधारकों ने भी मोदी सरकार से अपने डीए एरियर को लेकर गुहार लगाई लेकिन इसका कोई भी उचित समाधान नहीं निकला। अब उनके बीच भी नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
मान लीजिए कि सरकार ने यदि बकाया डीए एरियर को लेकर कोई उचित निर्णय लिया तो कर्मचारियों के खाते में जबरदस्त पैसा आएगा। अब आइए इसको आंकड़ों के सहारे समझते हैं कि सरकार यदि कर्मचारियों के बकाया डीए एरियर का भुगतान करती है तो उनको कितना लाभ होगा तथा उनके खाते में कितना पैसा आएगा।
नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के शिव गोपाल मिश्रा ने दी जानकारी
नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रूपए से लेकर 37554 रूपए के बीच बनता है। जबकि लेवल-13 या लेवल-14 के लिए गणना की जाए तो एक कर्मचारी के पास डीए एरियर का 144200 रूपए से लेकर 218200 रूपए का भुगतान किया जाएगा।
ऐसे की जाएगी डीए एरियर की गणना
बताते चलें कि जिन केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम ग्रेड पे 18000 रूपए है (लेवल-1 बेसिक पे स्केल रेंज 18000 से 56900) को 4320 रूपए (18000 का 4 फीसदी) × 6 का इंतजार है। ठीक इसी प्रकार (56900 का 4 फीसदी) × 6 वाले कर्मचारियों को 13656 रूपए का इंतजार है। बताते चलें कि केंद्रीय कर्मचारियों के पे मैट्रिक्स के अनुसार न्यूनतम वेतन 18000 रूपए है तो उसे 11880 रूपए डीए एरियर के रूप में प्राप्त होंगे।
14 जुलाई वर्ष 2021 को हुई थी कैबिनेट बैठक
14 जुलाई वर्ष 2021 में एक कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 11 फीसदी तक बढ़ा दिया गया था। इसको 1 जुलाई 2021 से ही लागू कर दिया गया है। तो अब आप समझ गए होंगे कि सरकार यदि इस बकाया डीए एरियर को लेकर कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाती है तो उन्हें कितना लाभ मिलेगा।