Free Silai Machine Yojana : केंद्र सरकार (Central Government) ने देश के हर वर्ग के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम तरह की योजनाएं (Scheme) चलाई हैं जिसका लाभ लोग ले रहे हैं। ऐसे में सबसे दिलचस्प बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में आर्थिक रूप से कमजोर तथा गरीब महिलाओं को भी काफी सहयोग प्रदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास के लिए भी कई प्रकार की योजनाएं शुरू की हैं।
Table of Contents
महिलाओं को मुफ्त में दी जा रही है सिलाई मशीन
देश की आर्थिक रूप से कमजोर तथा गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने फ्री सिलाई मशीन योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाते हुए महिलाएं खुद का तथा अपने परिवार के लोगों का पालन-पोषण बहुत आराम से कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि उनको घर बैठे अपना रोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा।
महिलाओं को 2 वक्त की रोटी खाने के लिए कहीं दूर जाकर काम करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। वो सिलाई मशीन का सही ढंग से उपयोग करके घर बैठकर तथा अपने परिवार के साथ रहकर बहुत आसानी से पैसे कमा सकती हैं तथा परिवार का पालन पोषण कर सकती हैं। दरअसल कोरोना काल के समय देश के हालात बद से बदतर हो गए थे। उस दौरान लोगों का रोजगार छिन गया था।
कोविड महामारी के प्रकोप से देश के श्रमिक, गरीब मजदूर वर्ग की स्थिति काफी खराब हो गई थी। हांलाकि सरकार ने ऐसी परिस्थिति में भी जनता को अपने स्तर से काफी राहत प्रदान किया। इसी को देखते हुए सरकार ने गरीब महिलाओं के लिए फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरूआत कर दी जिससे कि लोग घर बैठे ही अपना रोजगार आसानी से शुरू कर सकें।
योजना का मुख्य उद्देश्य
- देश की आर्थिक रूप से कमजोर तथा गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
- महिलाओं को घर बैठे रोजगार शुरू करने का अवसर प्रदान करना।
- ग्रामीण महिलाओं की स्थिति में सुधार करना।
- गरीब महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना।
योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक शर्तें
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ हर राज्य की 50 हजार महिलाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 20 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
- निर्धारित आयु सीमा से कम या अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।
योजना का मुख्य लाभ
- देश की महिलाओं को सरकार के द्वारा मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
- महिलाएं घर बैठे अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं।
- महिलाओं को पैसे कमाने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा।
- महिलाएं अपने परिवार के साथ रहकर पैसे कमा सकती हैं।
- अपना और अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में काफी राहत मिलेगी।
- ग्रामीण या शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को इस योजना का भरपूर लाभ मिलेगा।
- हर राज्य की 50000 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इन राज्यों में चलाई जा रही है योजना
- महाराष्ट्र
- गुजरात
- हरियाणा
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
- कर्नाटक
- बिहार
- छत्तीसगढ़
आवश्यक दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
- निरीक्षक विधवा प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- सामुदायिक प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सभी दस्तावेज संबंधित कार्यालय में भेजना होगा।
- आवेदन फार्म को अधिकारी द्वारा सत्यापित करने के बाद आपको सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।