Government Teacher Bharti 2022 : शिक्षक (Teacher) बनने के पात्र लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बताते चलें कि यूपी (UP) के समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित आश्रम पद्धति स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 500 पद खाली हैं। इन खाली पड़े पदों पर बहुत जल्द भर्ती (Vacancy) शुरू होने वाली है। ये महत्वपूर्ण जानकारी राज्यमंत्री असीम अरूण ने मंगलवार के दिन एक कार्यक्रम के दौरान साझा की है।
राज्यमंत्री असीम अरूण ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
बताते चलें कि राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित भागीदारी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ही राज्यमंत्री असीम अरूण ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों के 500 पदों पर बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उन्होंने जानकारी देते हुए आगे कहा कि इन 500 पदों पर सिर्फ शिक्षक ही नहीं बल्कि प्रधानाचार्य के पद भी शामिल हैं।
UP Police SI Bharti : यूपी पुलिस SI भर्ती हेतु PST व DV राउंड का एडमिट कार्ड हुआ जारी, देखें डिटेल
35 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
राज्यमंत्री असीम अरूण ने इस बात का ऐलान समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित आश्रम पद्धति स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान किया है। सबसे खास बात ये है कि राज्यमंत्री असीम अरूण ने एटीएस के 35 शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला आफजाई किया।
UP Teacher Bharti : यूपी के स्कूलों में 7000 पदों पर जल्द होगी भर्ती, तैयारी शुरू
स्कूलों को बनाया जाएगा सेंटर ऑफ एग्जिलेंस
समाज कल्याण विभाग के मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम पद्धति स्कूलों को आने वाले महीने में सेंटर ऑफ एग्जिलेंस बना दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य मेडिकल, लॉ तथा इंजीनियरिंग आदि में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग देना है।
UP Police SI Bharti 2022 : बढ़ा दी गई टेंडर भरने की तारीख, इस दिन शुरू हो सकती है भर्ती