Kylie Jenner 300 Million Records : अमेरिकी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और बिजनेस मोगुल काइली जेनर (Kylie Jenner) इंस्टाग्राम पर दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला बन गई हैं। काइली कॉस्मेटिक्स के संस्थापक जो जल्द ही दूसरी बार माँ बनने जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे (pop star ariana grande) को हराकर रिकॉर्ड बनाया है। गुरुवार को उनके अकाउंट के डेटा से पता चला कि स्टार के 300 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे।
काइली ने बनाए 300 मिलियन फॉलोअर्स का रिकॉर्ड
24 साल की काइली फोटो और वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर 300 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाली पहली महिला हैं। हालांकि दुनिया भर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले शख्स का खिताब अभी भी फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास है। सोशल मीडिया ऐप पर उनके करीब 389 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम का आधिकारिक अकाउंट 460 मिलियन फॉलोअर्स के साथ शीर्ष स्थान पर है।
दिसंबर महीने में इंस्टाग्राम पर लौटी
काइली ने हाल ही में 5 नवंबर को ह्यूस्टन में एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में अपने साथी ट्रैविस स्कॉट के प्रदर्शन में मची भगदड़ के दौरान दस लोगों की मौत के बाद सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। वह त्रासदी के बाद उदास हो गई फिर वह दिसंबर महीने में इंस्टाग्राम पर लौटी। दूसरी बार मां बनने की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। काइली ने अपने गर्भवती पेट को दिखाते हुए अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने पहली तस्वीर के साथ नए साल का स्वागत किया जिसे लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले हैं।
काइली बनने वाली हैं दूसरी बार माँ
आपको बता दें कि काइली ट्रैविस स्कॉट पहले से ही तीन साल की बेटी स्टॉर्मी की मां हैं। इस जोड़े ने 2018 में अपनी बेटी का स्वागत किया। इसके अलावा काइली का इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर का पिछला रिकॉर्ड उनकी बेटी स्टॉर्मी के साथ है। 2018 में साझा किए जाने के बाद से इसे 18.3 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। तब से यह रिकॉर्ड कई बार टूट चुका है।