LPG Gas Price : देश भर में LPG Gas सिलेंडर के नए रेट जारी किए गए हैं। यह रेट लगभग हर महीने बदले जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के दौर में LPG Gas सिलेंडर के दामों में हो रहे तेजी से बदलाव के कारण ग्राहकों की समस्या भी बढ़ जाती है। वहीं एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में परिवर्तन कर दिया गया है। बताते चलें कि जनवरी के महीने में सरकारी तेल कंपनी के द्वारा गैस सिलेंडर के दाम में 102.50 रूपए की कटौती कर दी गई थी।
सस्ते में मिलने लगा था गैस सिलेंडर
सरकारी तेल कंपनी के द्वारा गैस सिलेंडर के दाम में कटौती करने के बाद ये ग्राहकों को सस्ता मिलने लगा था। लेकिन महंगाई के दौर में कोई भी वस्तु बेहद कम समय के लिए ही सस्ती बनी रहती है। मुंबई के साथ-साथ कई बड़े शहरों में एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में परिवर्तन कर दिया गया है। दरअसल गैस सिलेंडर के दाम में 105 रूपए का इजाफा हो गया है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुआ इजाफा
सबसे खास बात ये है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में ही इजाफा किया गया है। वहीं घरेलू LPG Gas सिलेंडर के भाव एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। गैस सिलेंडर की कीमत में होने वाले बदलाव से ग्राहक की जेब पर इसका सीधा असर पड़ता है। होली का पर्व बेहद नजदीक है और ऐसे में लोगों को गैस सिलेंडर की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। फिलहाल जानते हैं कि किन शहरों में गैस सिलेंडर के क्या भाव निर्धारित किए गए हैं।
इन जगहों पर बदल गए गैस सिलेंडर के दाम
- उत्तर प्रदेश – 897.50 रूपए
- दिल्ली – 899.50 रूपए
- मुंबई – 899.50 रूपए
- बिहार – 979.50 रूपए
- मध्य प्रदेश – 905.50 रूपए
- राजस्थान – 903.50 रूपए
- पंजाब – 933.00 रूपए
- उत्तराखंड – 918.50 रूपए
- झारखंड – 957.00 रूपए
- छत्तीसगढ़ – 971.00 रूपए
इस प्रकार देखा जाए तो विभिन्न स्थानों पर निर्धारित की गई गैस सिलेंडर की कीमत ग्राहकों की जेब पर सीधा असर डालने वाली है। यकीन मानिए ये दाम लगभग हर महीने बदल दिए जाते हैं। पूरे देश में तेजी से महंगे हो रहे गैस सिलेंडर से लोग काफी परेशान हो चुके हैं। लेकिन आगे भी इनके दाम में बढ़ोतरी की उम्मीद ही जताई जा रही है। यदि आपको भी अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम देखने हैं तो आप भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
अपने शहर में गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत जानने के लिए आप सरकारी तेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://iocl.com/pages/indane-cooking-gas-overview पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।