MPVY 2023 :- एमपीवीवाई यानि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना इस योजना की शुरुआत झारखंड सरकार ने राज्य के पशुपालक वर्ग के किसानों के लिए शुरू की है इसके अंतर्गत किसानों को पशुपालन के लिए 90% तक की छूट दी जाएगी,किसानों के हित का ध्यान रखते हुए झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की गई थी। बेहद खुश कर देने वाली बात तो यह है कि किसानों को इस योजना का भरपूर लाभ भी मिल रहा है ऐसे में आज के पोस्ट में हम आप सभी को बताने वाले हैं कि आप भी मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप, अतः आर्टिकल को ऑन तक पढ़े।
MPVY 2023
दोस्तों जैसा कि आप जानते ही हैं, कि आए दिन सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक प्रकार के जनहितकारी योजनाओं की शुरुआत करती रहती है,इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की गई, आपको बता दें कि इस योजना के जरिए किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा, और हां इसका लाभ राज्य के किसान वर्ग, विधवा महिलाएं तथा दिव्यांग आदि को भी प्रदान किया जाएगा,इस योजना में किसानों को झारखंड सरकार की ओर से 50% से लेकर 90% तक का सब्सिडी मिल सकता है,निश्चित तौर पर इस योजना के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार ने राज्य कोष से 660 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।PM kisan Yojana Update: pmkisan.gov.in पीएम किसान स्थिति, अस्वीकृत सूची, लाभार्थी सूची.
Note :- इस मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में झारखंड सरकार द्वारा गौ पालन बकरी पालन मुर्गी पालन आदि नवीन उद्योगों को शामिल किया गया है।
पशुधन विकास योजना झारखंड के लिए निम्न किसान योग्य होंगे।
- लाभार्थी किसान झारखंड के स्थाई निवासी होने चाहिए ।
- साथ ही साथ लाभार्थी या तो पशुपालक हूं या किसान हो
- समुचित लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के पास जरूरी दस्तावेजों एवं पशुपालन के लिए जगह पानी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
- अंतिम रूप से इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिल सकेगा जो इस योजना के पात्र एवं शर्तों को बखूबी पूरा करेंगे।PM Kisan Samman Nidhi 2k : फर्जी किसान हो जाएं सावधान ! कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू, पढ़िए खबर!
पशुधन विकास योजना झारखंड में लगने वाले मुख्य दस्तावेज।
- आवेदक के पास आधार कार्ड हो
- अपना राशन कार्ड हो
- जाति प्रमाण पत्र नितांत आवश्यक है।
- निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- विकलांग प्रमाण पत्र निर्विरोध रूप से हो।
- विधवा प्रमाण पत्र जरूर हो।
- बैंक खाता विवरण उनके पास होनी चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो भी हो।
- उनका अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर चालू हो।PM Kisan Yojana: किसानों को जल मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, नए साल में मिलेगा तेहर्वी किस्त का लाभ।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए ऐसे करें अप्लाई !
- सर्वप्रथम आवेदक किसान को इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा दी जाएगी।
- आवेदक किसान अपने नजदीकी पशुपालन विभाग कार्यालय में संपर्क स्थापित करें ।
- तत्पश्चात कार्यालय में पहुंचने के बाद वहां से मुख्यमंत्री पशुधन योजना आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद सही-सही भर दे।
- साथ ही साथ आवेदन पत्र में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज उनके साथ अटैच करें।
- अतः इस प्रकार आप बड़ी आसानी से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत आवेदन की प्रक्रिया संपन्न कर पाएंगे।
- फाइनली आवेदन सत्यापित होने के बाद आपको योजना का बखूबी लाभ मिल जाएगा।PM Kisan New Alert 2023 : बड़ा अपडेट ! 31 दिसंबर से पहले हर हाल में कर ले यह दो काम,वरना पड़ जाएंगे दिक्कत में !
Conclusion :- उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको आज का आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा,कृषि योजनाओं से संबंधित ऐसे ही इनफॉर्मेटिव आर्टिकल के लिए हमारी वेबसाइट को लगातार विजिट करते रहे और अपने प्यारे प्यारे प्रश्न हमें कमेंट के जरिए लिखना ना भूलें. धन्यवाद !