PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को 11वीं किस्त की राशि केंद्र सरकार (Central Government) के द्वारा दी जा चुकी है। वहीं अब किसान 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक किसानों के खाते में जुलाई से लेकर सितंबर माह तक 12वीं किस्त का पैसा भेज दिया जाएगा। वहीं सरकार (Government) अब 12वीं किस्त में बंपर बढ़ोतरी करने जा रही है।
Table of Contents
अब किसानों को मिलेंगे 12000 रूपए
मिली जानकारी के अनुसार अब किसानों को 2000 रूपए के स्थान पर 4000 रूपए का लाभ मिलेगा। सरकार की इस पहल से अब किसानों को 2000 रूपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। हांलाकि देखा जाए तो इससे सरकार के ऊपर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। वहीं किसानों को अब सालाना तौर पर 12000 रूपए का लाभ मिलने लगेगा। जो कि अभी तक 3 किस्तों में 6000 रूपए का लाभ मिल रहा था।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार किसानों को तीन किस्तों में मिलने वाली राशि को सीधे दोगुना करने जा रही है। यदि सरकार की तरफ से ऐसा किया जाता है तो किसानों को सालाना तौर पर 6000 रूपए के स्थान पर 12000 रूपए की राशि मिलने लगेगी। वहीं किसानों को जहां 2000 रूपए दिए जाते थे वो अब 4000 रूपए मिलने लगेंगे। ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस वर्ष दिवाली तक मोदी सरकार इसकी घोषणा कर सकती है।
कृषि मंत्री ने दी जानकारी
दरअसल विगत दिनों पहले बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करने के बाद ये बात कही थी। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने ही ये बात कही थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दोगुनी होने जा रही है। वहीं केंद्र सरकार ने तैयारी भी पूरी कर ली है।
किसानों को जल्दी से अपना e-KYC पूरा कर लेना चाहिए क्योंकि जिन लोगों ने यह कार्य नहीं किया उनको 12वीं किस्त नहीं मिल पाएगी। सरकार ने e-KYC पूरी करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 तक कर दी है। पहले ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी। फिलहाल इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया गया है।
ऐसे करें e-KYC
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाना होगा।
- अब किसान कॉर्नर के तहत e-KYC पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- अब आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP प्राप्त करें।
- ऐसा करते ही e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।