PM Kisan Yojana : देश के किसानों को केंद्र सरकार (Central Government) बहुत जल्द एक बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। बताते चलें कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों की किस्त में बढ़ोतरी करने जा रही है। सरकार की इस पहल से देश के किसानों को बंपर लाभ मिलेगा।
किसानों के खाते में सरकार हर साल भेजती है 6000 रूपए
दरअसल केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने तथा कृषि कार्य में सहयोग करने के लिए हर 4 महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में 6000 रूपए की सहायता राशि ट्रांसफर करती है। इस राशि की मदद से किसान कृषि कार्य से संबंधित उपकरणों तथा खाद व बीज की खरीदारी करते हैं। सरकार किसानों को किसी अन्य कार्य के लिए यह पैसा नहीं देती है।
PM Kisan Yojana Fraud List 2022: बड़ी खबर,सरकार सख्त, इन किसानों को लौटाना होगा पैसा, जानिए डीटेल्स
वहीं सबसे बड़ी खुशखबरी ये आई है कि अब किसानों को 2000 रूपए की जगह खाते में 4000 रूपए भेजे जाएंगे। यदि सरकार ने वाकई ये फैसला सुनाया तो किसानों को इसका जबरदस्त लाभ मिलने लगेगा। फिलहाल में सरकार किसानों को 6000 रूपए सालाना के हिसाब से किसानों के खाते में पैसा भेजती है।
किसानों को अब मिलेंगे 12000 रूपए
यदि सालाना तौर पर देखा जाए तो किसानों को अब 6000 रूपए के स्थान पर 12000 रूपए की राशि मिलने लगेगी। वैसे अभी तक इस बात को लेकर सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रही खबरों के अनुसार बहुत जल्द सरकार इस फैसले पर अपना मुहर लगा सकती है।
11 करोड़ से अधिक किसान हो जाएंगे मालामाल
यदि सरकार ने यह अहम फैसला लिया तो 11 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिलेगा। हांलाकि इस बदलाव के दौरान सरकार के ऊपर अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। सरकार ने अभी विगत माह पहले ही किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11वीं किस्त की राशि भेज चुकी है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, बस जरूर कर लें ये एक काम वरना अटक सकते हैं पैसे
हांलाकि अभी किसानों के खाते में 11वीं किस्त के रूप में 2000 रूपए सरकार के द्वारा भेजे गए हैं। लेकिन 12वीं किस्त में इस राशि को बढ़ा दिया जाएगा। किसानों को अब 2000 रूपए की जगह 4000 रूपए दिए जाएंगे। सीधे तौर पर कहा जाए तो 12000 रूपए सालाना किसानों के खाते में भेजा जाएगा। जिसका देश के किसानों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।
जल्दी चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- यहां पर आप Farmer Corner के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहां पर आप Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पुन: एक फॉर्म खुल जाएगा।
- ध्यान से अपने राज्य, जिला, ब्लॉक तथा गांव का नाम चुनें।
- पूछी गई सभी जानकारी भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही आपके सामने लाभार्थियों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।