Rajasthan Free Mobile: हमारा देश डिजिटल इंडिया बनने की राह पर अग्रसर है। जिसके लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों ने मिलकर लगभग सभी सरकारी कार्यो एवं सेवाओं को डिजिटल कर दिया है। इसलिए अब हाल हीं में राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। क्योंकि डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए मोबाइल (Smart Phone) का होना अत्यधिक आवश्यक है। अगर आप राजस्थान की निवासी है और चिरंजीवी परिवार से संबंध रखती हैं तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख में राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया से लेकर मोबाइल प्राप्त करने की प्रक्रिया तक की जानकारी बहुत ही सरल भाषा में बताने जा रहे हैं।
PM Kisan Yojana: नए साल पर मिल सकता है किसानों को तोहफा, बैंक खाते में आएंगे इतने हजार रुपये।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने बजट भाषण 2022-23 के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि यह मोबाइल प्रदेश की सभी धारक महिलाओं को दिए जाएंगे। इसलिए अब इस योजना के तहत लाभांवित महिलाओं की संख्या 1.35 करोड़ हो गई है। इन मोबाइलों में 3 साल तक का डाटा भी बिल्कुल फ्री में दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को मोबाइल फोन देकर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। जिससे वह घर बैठे ही अपने हित में संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी सही समय पर प्राप्त करके उसका लाभ खुद उठाने में सक्षम हो सकें।
PM Kisan Yojana New SMS: पीएम किसान 13वीं किस्त का आने लगा मैसेज, जल्द करें पैसा के लिए यह काम।
15 नवंबर 2022 से ग्राम पंचायतो में वितरित किए जाएंगे फोन
Rajasthan Free Mobile: प्रदेश सरकार राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की 1.35 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को फोन वितरित करने का शुभारंभ करने जा रही हैं। जिसके लिए 15 नवंबर 2022 के बाद हर ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर फोन वितरित किए जाएंगे। हर ग्राम में औसतन 750 से 1200 लाभार्थी महिलाएं हैं। राजकॉम्प के महाप्रबंधक सीपी सिंह ने बताया है कि यह फोन नोकिया, सैमसंग और जिओ कंपनी के हैं। जो 3 साल डेट बेकअप के साथ और 3 साल तक हर महीने 20GB डाटा के साथ दिए जाएंगे। फोन में तब तक डाटा रिचार्ज नहीं होगा जब तक लाभार्थी फोन का इस्तेमाल शुरू नहीं कर देती है।
PM Kisan Yojana: जल्द जारी होने वाली है पीएम किसान की तेहरवी किस्त,जानिए कैसे चेक करें स्टेटस।
लाभार्थी महिलाओं को सखियां देंगी पेमेंट करने व सब्सक्राइबर फ्रॉड से बचने की ट्रेनिंग
Rajasthan Free Mobile Yojana की लाभार्थी महिलाओं को पेमेंट करने व सब्सक्राइब फ्रॉड से बचाने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की 70000 महिलाओं को मास्टर ट्रेनिंग दी जाएगी। इन महिलाओं को डिजिटल सखियों का नाम दिया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने राजीविका के माध्यम से डिजिटल सखियों की ट्रेनिंग कोर्स को तैयार किया है। प्रदेश के हर ग्राम में 4-4 डिजिटल सखियों का समूह तैयार किया जाएगा। जो लाभार्थी महिलाओं को फोन के वितरण और इस्तेमाल की जानकारी देंगी और उन्हें होने वाले पेमेंट व सब्सक्राइबर फ्रॉड से बचाएंगी। इसके अलावा यह सखिया पात्र महिलाओं को स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए कैंप तक लाएंगी।
दिवाली से पहले मिल सकती है सरकार को मोबाइल की पहली खेप
Rajasthan Free Mobile Yojana: इस योजना के तहत चार कंपनियों द्वारा तकनीकी बोली पेश की गई है। इन कंपनियों में से तीन कंपनियों को सरकार द्वारा राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2022 के तहत शामिल कर लिया गया है। यह कंपनियां सार्वजनिक क्षेत्र की BSNL, Airtel और Reliance Jio है। सरकार ने निविदा पेश करने वाली प्राइवेट कंपनी Vodafone को इसमें शामिल नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि दिवाली से पहले मोबाइलों की पहली खेप प्राप्त हो जाएगी। जिसके बाद लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल फोन वितरित करने का काम किया जाएगा। इस योजना के तहत स्मार्ट फोन सप्लाई करने वाली कंपनियों को डिलीवरी के समय मोबाइल की कीमत का केवल 30% ही दिया जाएगा। डिलीवरी के 1 साल बाद 30% और दूसरे साल बाद बची हुई 35% धनराशि दी जाएगी।