UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड के लाखों विद्यार्थियों को जल्द मिलने वाला है बड़ा लाभ, जानिए पूरी खबर

UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश राज्य देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां छात्रों की संख्या भी बहुत अधिक है इस वर्ष उत्तर प्रदेश में लगभग 58.78 लाख विद्यार्थी यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले हैं। इन सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें जल्द ही बड़ी सौगात दी जाने वाली है।

UP Board Exam 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

UPMSP Update: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023 से पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अपने छात्रों को बड़ा लाभ दिया जा रहा है हाल ही में सरकारी सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद एक तकनीकी शब्दावली और कठिन शब्दों के लिए डिक्शनरी लाने वाली है जिसमें की हिंदी और अंग्रेजी दोनों के शब्द और शब्दावली होगी । इस डिक्शनरी को प्रदेश के 28000 से अधिक स्कूलों में छात्रों को दिया जाएगा।

शिक्षा परिषद का आधिकारिक बयान (Education ministery)

Education ministery: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा छात्रों को बड़ा लाभ दिया जाना है इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया जिसमें बताया गया है कि डिक्शनरी के लिए गणित,भौतिकी और रसायन जैसे विज्ञान के विषयों के तकनीकी शब्दों को शामिल किया जा रहा है इन सभी शब्दों को हमारी व्यवहारिक भाषाएं जैसे हिंदी, उर्दू और संस्कृत में व्याख्या की जाएगी जिससे कि छात्रों को समझने में आसानी हो सके।

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023 (Board Exam)

Board Exam: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है उससे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा छात्रों के लिए कुछ विशेष योजनाएं घोषित की गई हैं जिनके अंतर्गत विद्यार्थियों को पढ़ाई में कई प्रकार की सहूलियत दी जाने वाली है आप भी यदि उत्तर प्रदेश में 10वीं या 12वीं का एग्जाम देने वाले हैं तो आपको विशेष लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षा मंडल का शब्दकोश (Dictionary)

UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के एक आधिकारिक अधिकारी द्वारा अपने बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा इस डिक्शनरी का उपयोग एनसीआरटी और गैर एनसीआरटी किताबों में इस्तेमाल होने वाले कठिन शब्दों के अर्थ अपने विद्यार्थियों को समझाने के लिए किया जाएगा आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा 2018 में बोर्ड कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया था वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में लगभग 59 किताबें पढ़ाई जा रही हैं जो की एनसीईआरटी की है इन्हीं किताबों के कठिन शब्दों को पढ़ाने के लिए इस डिक्शनरी का उपयोग किया जाएगा।