UP Police SI Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) लखनऊ की तरफ से यूपी पुलिस (UP Police) में SI व ASI की नई भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया में निविदा (Tender) जमा करवाने की तारीख को 20 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है। वहीं अब इससे संबंधित सभी एजेंसियां UP Police में SI व ASI की नई भर्ती करवाने के लिए 20 मई 2022 तक टेंडर जमा करवा सकती हैं।
इस दिन शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया
यदि टेंडर जमा करवाने की अंतिम तारीख को दोबारा नहीं बढ़ाया जाता है तो ऐसी उम्मीद है कि 20 मई के बाद UP Police SI भर्ती की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया जाएगा। वहीं यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक नई भर्ती के दौरान सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 66 पदों, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लेरिकल) के 143 पदों तथा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के 34 पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
कंपनियों को दिए गए थे निर्देश
बताते चलें कि 6 मई 2022 को सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे के बीच बोर्ड कार्यालय में पहुंचकर अपना टेंडर पेश करने के लिए कंपनियों को निर्देशित किया गया था। लेकिन अब इसे 20 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं बोर्ड का कहना है कि कंपनियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। वहीं कई प्रकार की समस्याओं से भी अवगत करवाया गया था।
UPPBPB ने सभी प्रश्नों का दिया उत्तर
वहीं UPPBPB ने सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नया आरएफक्यू जारी कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा बहुत जल्दी ही SI व ASI के 243 पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। बताते चलें कि UP Police में नए SI तथा ASI भर्ती में होने वाली परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर पर आधारित होगा।
बताते चलें कि इस परीक्षा में लगभग 1 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 750-750 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।