UP Police SI Result 2021 : UP Police भर्ती तथा प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आगामी कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश पुलिस SI 2021 का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी वो आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट, कट ऑफ मार्क्स तथा मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड की तरफ से जल्द ही सब इंस्पेक्टर के लिखित परीक्षा का परिणाम घोषणा कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर SI की परीक्षा का आयोजन किया था। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वो जल्द ही UP Police SI Result 2021 का परिणाम देख सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में ही UP Police SI 2021 का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। UP Police SI कट ऑफ मार्क्स के माध्यम से ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। बता दें कि कट ऑफ मार्क्स वो न्यूनतम अंक होता है जो उम्मीदवार को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनिवार्य होता है। अभ्यर्थियों को कट ऑफ सूची के मुताबिक अच्छा परिणाम लाना होगा। नहीं तो अभ्यर्थी इस परीक्षा में असफल हो जाएगा। UP Police SI परीक्षा के लिए कट ऑफ मार्क्स आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करता है। महिला तथा पुलिस अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ मार्क्स अलग-अलग होंगे।
पुरूषों के लिए Cut Off List
वर्ग | Expected CUT-Off |
General | 340 |
OBC | 310 |
SC | 270 |
ST | 240 |
EX Service Man | 290 |
महिलाओं के लिए Cut Off List
वर्ग | Expected CUT-Off |
General | 280 |
OBC | 260 |
SC | 200 |
ST | 230 |
EX Service Man | 268 |
ऐसे डाउनलोड करें UP Police SI 2021 का परीक्षा परिणाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट prpb.gov.in पर जाना होगा।
- अब महत्वपूर्ण समाचार और अलर्ट पर जाएं।
- UP Police SI Result 2021 पर क्लिक करें।
- अपना ROLL Number तथा अन्य जानकारी सावधानी के साथ भरें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपको परीक्षा का परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
- दिखाई दे रहे परिणाम की एक हार्ड कॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
इस प्रकार आप अपना यूपी पुलिस एसआई का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। अब इस परीक्षा परिणाम के माध्यम से ही आपको ये समझना होगा कि आप अगले दौर के लिए योग्य हैं या नहीं। यूपी पुलिस एसआई की मेरिट लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है।