UP Schools: बढ़ती ठण्ड और घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के सभी स्कूलों का टाइम बदल दिया है। कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे। इसके अलावा यूपी के मदरसों के टाइम में भी बदलाव किया गया है। उत्तर भारत में ठण्ड और घने कोहरे का सितम लगातार ज़ारी है। इसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ , कानपूर , ग़ाज़ियाबाद जनपदों के सभी स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया है। बढ़ती ठण्ड को देखते हुए स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोला जाएगा। सरकार नोटिस में सूचना दी गयी है कि यूपी में शीतलहर के कारण स्कूल पहुँचने में हो रही कठिनाई को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किये जाने का अनुरोध किया है।
School Programme Change 2022 : सावधान ! प्रदेश के सभी स्कूलों का Timetable Change….. शर्तें लागू !
उत्तर भारत में ठण्ड
UP Schools: उत्तर भारत में ठण्ड और घने कोहरे का सितम लगातार ज़ारी है। इसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ , कानपूर , ग़ाज़ियाबाद जनपदों के सभी स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया है। बढ़ती ठण्ड को देखते हुए स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोला जाएगा। सरकार नोटिस में सूचना दी गयी है कि यूपी में शीतलहर के कारण स्कूल पहुँचने में हो रही कठिनाई को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किये जाने का अनुरोध किया है।
Winter Vacation in UP Schools : यूपी के स्कूल 15 दिन तक रहेंगे बन्द, जानें तारीख
अब तक सुबह 7 से 8.30 के बीच खुल रहे थे स्कूल
UP Schools Timings: उत्तर प्रदेश में अब तक गर्मी का असर होने के चलते स्कूलों को सुबह जल्दी खोला जा रहा था. ज्यादातर शहरों में स्कूलों को सुबह 7 से 8.30 बजे के बीच खोला जा रहा था, जबकि छुट्टी होने का समय भी उसी हिसाब से अलग-अलग था. अब सभी जगह स्कूलों को शीतलहर के हिसाब से थोड़ी देर से खोला जाएगा. अधिकतर शहरों में 21 दिसंबर से ही नया स्कूल टाइम टेबल लागू हो गया है, जबकि कुछ जगह 22 दिसंबर से नई टाइमिंग लागू की जाएंगी. कई जिलों में अब भी प्रशासन ने टाइमिंग बदलने का आदेश जारी नहीं किया है.
प्रदेश के 36 जिलों में ठंड को लेकर है येलो अलर्ट
UP School: उत्तर प्रदेश में ठंड का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में अगले कुछ दिन में पारे का लेवल और नीचे जाने की संभावना है, जिससे शीत लहर के हालात बिगड़ेंगे और पहले से ज्यादा कोहरा छाएगा.
Shram Yogi Mandhan Yojana 23 : महीने के ₹55 जमा करने पर झट से मिल जाएंगे ₹36000,पढ़िए खबर !
मदरसों में भी बदली गई टाइमिंग
UP Madarsa: नया टाइम टेबल केवल प्रदेश सरकार के या निजी स्कूलों में ही नहीं बदला है बल्कि राज्य के मदरसों में भी पढ़ाई शुरू होने की टाइमिंग चेंज हो गई है. यूपी मदरसा परिषद ने अपने से संबद्ध सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोलने का आदेश दिया है.