Vidhwa Pension Yojna : केंद्र सरकार (Central Government) के द्वारा देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की जाती है। इसी प्रकार आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने विधवा पेंशन योजना (Vidhwa Pension Yojna) शुरू की है। विधवा पेंशन योजना (Vidhwa Pension Yojna) के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को प्रत्येक महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।
प्रत्येक राज्य में अलग-अलग रूप में दी जाती है पेंशन
विधवा पेंशन योजना (Vidhwa Pension Yojna) के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को राज्य के हिसाब से अलग-अलग रूप में पेंशन की रकम प्रदान की जाती है। दरअसल सरकार आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को अच्छा जीवन जीने के लिए ये सहायता राशि प्रदान करती है। ताकि वो महिलाएं भी बिना किसी समस्या के अपना जीवन जी सकें।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलता है विधवा पेंशन योजना का लाभ
सबसे खास बात ये है कि इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं को ही दिया जाता है। साथ ही ये भी शर्त रखी गई है कि वो महिलाएं किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न ले रही हों। तभी विधवा पेंशन योजना का लाभ उनको मिल पाएगा। बता दें कि पेंशन की ये राशि हर राज्य में अलग-अलग रूप में निर्धारित की गई है।
महिलाओं को ऐसे मिलता है विधवा पेंशन
सभी राज्य में विधवा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली महीने की रकम एक जैसी नहीं है। जैसे यदि हम उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को प्रत्येक महीने 300 रूपए पेंशन के रूप में प्रदान करती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। ठीक इसी प्रकार यदि हम हरियाणा की बात करें तो वहां विधवा महिलाओं को 2250 रूपए प्रत्येक महीने पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है।
बता दें कि जिन महिलाओं की सालाना आय 2 लाख रूपए है सिर्फ उनको ही इस योजना का लाभ मिलता है। इसी प्रकार यदि हम दिल्ली की बात करें तो वहां आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को प्रत्येक 3 महीने में 2500 रूपए प्रदान किए जाते हैं। इसी प्रकार महाराष्ट्र में महिलाओं को प्रत्येक महीने 900 रूपए, राजस्थान में प्रत्येक माह 750 रूपए विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओं को प्रदान किए जाते हैं।
वहीं उत्तराखंड में विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन योजना के तहत हर माह में 1200 रूपए तथा गुजरात में 1250 रूपए की राशि प्रदान की जाती है। इस प्रकार देखा जाए तो केंद्र सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं को भी सुरक्षा प्रदान की जाती है। विधवा पेंशन योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को अपना जीवन जीने में थोड़ी सहूलियत मिल जाती है।
योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं। जैसे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पासबुक, मोबाइल नंबर तथा पासपोर्ट साइज की फोटो उपलब्ध होनी चाहिए।