E-Shram Card : केंद्र सरकार (Central Government) तथा राज्य सरकार (State Government) ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सीधा लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए तेजी से ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) बनाए जा रहे हैं।
Table of Contents
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा लाभ
देश के लगभग 43.7 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) तेजी से बनाए जा रहे हैं। जिसका श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। बताते चलें कि ई-श्रम कार्ड योजना (E-Shram Card) के माध्यम से देश के सभी श्रमिकों तक केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा।
ई-श्रम कार्ड योजना (E-Shram Card) केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली एक ऐसी योजना है जो देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा एकत्रित करने का काम कर रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार के पास असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। जिसके माध्यम से श्रमिकों को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
बताते चलें कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार देश के हर वर्ग के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती हैं। जिससे कि देश में निवास करने वाले किसी भी नागरिक को कोई समस्या न हो। सरकार ने जिस तरह से देश की महिलाओं तथा अन्य वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई हैं ठीक उसी प्रकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भी सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया है।
यहां तक कि जिन लोगों के पास पक्के मकान नहीं थे, जिन लोगों के पास खाने के लिए राशन नहीं था, बुढ़ापे के दौरान पेंशन का जरिया नहीं था ऐसे लोगों को आज केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का बखूबी लाभ मिलने लगा है। आज के इस महंगाई भरे दौरे में भी लोगों को सरकार के द्वारा मुफ्त में राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी सीधे तौर पर मिलेगा। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना का संचालन किया है। जिन लोगों के पास ई-श्रम कार्ड उपलब्ध होगा उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। ई-श्रम कार्ड बनवाने के कई सारे लाभ हैं।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- ई-श्रम कार्ड बनवाने पर आपको 2 लाख रूपए के मुफ्त बीमा कवर का लाभ मिलेगा।
- सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
- भविष्य में आपको पेंशन की सुविधा मिलेगी।
- श्रम विभाग की सभी योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा।
- मकान बनवाने के लिए आपको सहायता के रूप में राशि प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का आपको सीधा लाभ मिलेगा।
- आगे चलकर राशन कार्ड को भी इससे जोड़ दिया जाएगा।
ई-श्रम कार्ड पोर्टल के फायदे
- केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा 26 अगस्त 2022 को श्रम पोर्टल की लॉन्चिंग की गई है।
- गौर फरमाया जाए तो ई-श्रम पोर्टल पर लगभग 47.6 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस उपलब्ध होने जा रहा है।
- आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार के द्वारा इसका लाभ लिया जा सकता है।
- ई-श्रम योजना के तहत रेड़ी फड़ी, घरेलू मजदूर इत्यादि का सरकार के द्वारा डेटा एकत्रित किया जा रहा है।
- ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों का ई-श्रम कार्ड बनाया जाएगा।
- इस ई-श्रम कार्ड पर 12 अंकों का नंबर भी होगा।