7th Pay Commission : केंद्र सरकार (Central Government) के द्वारा अपने कर्मचारियों को खुशखबरी देने का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। मार्च 2022 में महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी होने के बाद अब जुलाई के महीने में भी DA में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। दअसल जनवरी तथा फरवरी के महीने में AICPI Index में कमी होने के बाद मार्च के महीने में इसमें बड़ा उछाल देखने को मिला है।
Table of Contents
जारी किए गए आंकड़े
जारी किए गए इस आंकड़े के बाद स्पष्ट रूप से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। जिससे कि केंद्रीय कर्मचारियों में काफी खुशी दिखाई दे रही है। अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जुलाई के महीने में एक बार फिर DA में बढ़ोतरी की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी।
AICPI Index में आया उछाल
बता दें कि वर्ष 2022 के जनवरी महीने में AICPI Index का आंकड़ा 125.1 पर था। वहीं अगर फरवरी 2022 की बात करें तो यह आंकड़ा लुढ़क कर 125 हो गया था। वहीं इन परिस्थितियों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि मार्च 2022 में यह आंकड़ा और भी गिरेगा। लेकिन इस आंकड़े में सीधे 1 प्वाइंट का उछाल देखने को मिला है। अर्थात अब ये आंकड़ा 126 पर पहुंच गया है जो कि बहुत बड़ी खुशखबरी है।
जुलाई में बढ़ेगा DA
मार्च के महीने में जारी किए गए इस आंकड़े को देखकर जुलाई 2022 में 3 प्रतिशत तक DA बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं यदि यह सिलसिला आगामी कुछ महीनों में भी जारी रहता है तो महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। वैसे अभी अप्रैल, मई तथा जून के आंकड़े देखने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से एक बार फिर खुशखबरी मिलने की संभावना बन गई है।
बताते चलें कि 7th Pay Commission के तहत एक वर्ष में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। जिसमें से एक बार जनवरी में तथा दूसरी बार जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। वहीं जनवरी 2022 के लिए मार्च के महीने में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी है। सरकार ने इस महंगाई भत्ते को 3 महीने के एरियर के साथ कर्मचारियों को देने की घोषणा भी कर दी है।
ठीक इसी प्रकार AICPI में उछाल देखने के बाद यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि जुलाई 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दोबारा बढ़ोतरी होने का रास्ता साफ हो चुका है। बताते चलें कि श्रम तथा रोजगार मंत्रालय ने देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित 317 बाजारों से एकत्रित रिटेल प्राइसेज के आधार पर AICPI के आंकड़े लिए हैं।
विगत कई दिनों से देखने को मिल रहा है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को एक के बाद खुशखबरी देती ही जा रही है। वहीं ये सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुलाई के महीने में भी कर्मचारियों को सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता बढ़ाकर मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगी है।